विधानसभा चुनावों से पहले सीएम शिवराज ने दी सौगात, 382 करोड़ लागत की समूह जल प्रदाय योजना मंजूर, 186 गांवों को होगा लाभ

विधानसभा चुनावों से पहले सीएम शिवराज ने ग्वालियर जिले के ग्रामीण अंचल के बड़ी सौगात दी है, मुख्यमंत्री ने ग्वालियर जिले के पर्वतीय एवं वनांचल क्षेत्र में बसे विकासखंड घाटीगांव और भितरवार विकासखंड के 186 गांवों की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिये 381 करोड़ 70 लाख रुपये लागत की “घाटीगांव समूह जल प्रदाय योजना” को मंजूरी दे दी है।

जल निगम द्वारा “घाटीगांव समूह जल प्रदाय योजना” की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। आपको बता दें कि 17 फरवरी को ग्वालियर जिले के तिघरा क्षेत्र में विकास कार्यों की सौगातें देने आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने “घाटीगांव समूह जल प्रदाय योजना” की घोषणा की थी जिसे अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वीकृति मिल गई है।

“घाटीगांव समूह जल प्रदाय योजना” के तहत जल निगम द्वारा हरसी बांध से पानी लाने के लिये 9.00 मिलियन घन मीटर क्षमता का इंटेक बेल बनाया जायेगा। साथ ही गांव – गांव तक पानी पहुंचाने के लिये अन्य निर्माण कार्य कराए जायेंगे। गौरतलब है कि तिघरा में आयोजित हुए विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ध्यान घाटीगांव व भितरवार क्षेत्र के इन गांवों की पेयजल समस्या की ओर आकर्षित किया था।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…