Indore: बारिश का असर दिखा सब्जियों पर, इंदौर मेें हरा धनिया बिका दो सौ रुपये किलो, टमाटर के भाव भी हुए तेज

सब्जी व्यापारियों के अनुसार बीते तीन चार दिनों से बारिश के कारण सब्जी के दाम बढ़े है,क्योकि आसपास के राज्यों से आवक नहीं हो रही है और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के खेेतों में बारिश होने के कारण कीचड़ है. बारिश में सबि्जयां भी जल्दी खराब होती है.

इंदौर में बारिश ने सब्जियों के भावों में तेेजी ला दी है. हरी सब्जियां पानी लगने से खराब हो जाती है और उनकी आवक कम हो जााती है. रविवार को मंडियों मेें हरा धनिया काफी कम पहुंचा और भाव में तेजी देखी गई. डिमांड ज्यादा अौर अावक कम होने के कारण सोमवार को हरा धनिया धोक मेें 100 से डेढ़ सौ रुपये किलो में बिका और खेरची में इसके दाम 200 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंचे.

सब्जी व्यापारियों के अनुसार बीते तीन चार दिनों से बारिश के कारण सब्जी के दाम बढ़े है,क्योकि आसपास के राज्यों से आवक नहीं हो रही है और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के खेेतों में बारिश होने के कारण कीचड़ है. बारिश में सबि्जयां भी जल्दी खराब होती है.

इस कारण सब्जियों के दामों में तेजी है. सब्जियों में सबसे ज्यादा डिमांड हरी मिर्ची, टमाटर और हरे धनिया की रहती है और तीनों के दाम सबसे तेज हैै. इंदौर में टमाटर गुजरात, महाराष्ट्र के पड़ोसी राज्यों से अाता है, लेकिन बाारिश के कारण वहां से भी माल कम अा रहा है.
इस कारण टमाटर भी इंदौर में 100 से 120 रुपये किलो तक बिक रहा है. इसके अलावा हरी मिर्ची भी 100 रुपये किलो में बिक रही है. इंदौर की मंडियों में उज्जैन, खरगोन, सांवेर, धरमपुरी, मानपुर सहित आसपास से सबि्जयां बिकने आती है,लेकिन दो दिन दिनों से इन क्षेत्रोंं में जोरदार बारिश हुई है. इस कारण खेतों से मंडियों तक किसान उपज नहीं पहुंचा पा रहे हैै. सब्जी व्यापारियों का कहना है कि बारिश के कारण वैसे ही हर साल 10 से 15 प्रतिशत तक भाव बढ़ जाते है, लेकिन इस बार भावों में काफी तेजी है.

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…