Chhindwara Crime: मामूली विवाद के चलते,भाई ने कैंची मारकर की हत्या, मामला हुआ दर्ज

मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ में रिश्ते के बड़े भाई ने छोटे भाई पर कैंची से हमला कर दिया. सीने में लगे कैंची के तीन वार ने युवक की जान ले ली. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

छिंदवाड़ा में मोहखेड़ के खैरवाड़ा में रिश्ते के बड़े भाई ने छोटे भाई पर बाल काटने वाली कैंची से हमला कर दिया. सीने में लगे कैंची के तीन वार ने युवक की जान ले ली. आरोपी और मृतक के परिवार में लंबे समय से रंजिश चल रही थी. सोमवार दोपहर आरोपी और मृतक के बीच इन्हीं बातों पर विवाद हो गया था. विवाद में बड़े भाई ने छोटे की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया है.

चौकी प्रभारी एकता सोनी ने बताया कि खैरवाड़ा निवासी 30 वर्षीय राजू पिता ओमकार बंदेवार का सोमवार को पारिवारिक रंजिश के चलते रिश्ते के बड़े भाई 50 वर्षीय हीरामन पिता ढोबा बंदेवार से विवाद हो गया था. विवाद के दौरान आरोपी हीरामन ने बाल काटने वाले कैंची से राजू पर वार कर दिया. राजू के सीने पर कैंची से तीन वार किए गए. गंभीर अवस्था में राजू को जिला अस्पताल लाया गया. यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है.

लंबे समय से चल रही थी रंजिश…
गौरतलब है कि अब इतने लंबे समय से रंजिश चल रही थी, जिसके चलते विवाद हुआ और विवाद के बाद रिश्ते के भाई ने भाई की जान ले ली. फिलहाल, मामले की विवेचना जारी है.

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…