प्रधानमंत्री आवास पर बीजेपी की देर रात हुई बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव की रणनीति, संगठन में फेरबदल पर चर्चा

प्रधानमंत्री आवास पर बुधवार देर रात तक चली भारतीय जतना पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा होने की खबर है. लगभग पांच घंटे चली बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महासचिव बीएल संतोष मौजूद रहे. बताया जा रहा है कि इस बैठक में कई राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और आगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति पर मंथन हुआ.

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने अपना प्रचार अभियान पहले ही शुरू कर दिया है. इससे पहले शाह, नड्डा, संतोष और आरएसएस नेता अरुण कुमार की कई बैठकें हुई हैं. माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र रणनीति पर इस बैठक में चर्चा हुई. भाजपा ने बूथ स्‍तर से लेकर सोशल मीडिया तक प्रचार अभियान तेज कर रखा है. प्रधानमंत्री मोदी से लेकर आम कार्यकर्ता भी इन अभियानों में भाग ले रहे हैं. साथ ही इन अभियानों की रिपोर्ट भी पार्टी संगठन के द्वारा नेताओं से मांगी जा रही है.

लोकसभा चुनाव और कई राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी संगठन और मोदी सरकार में बड़े फेरबदल की भी चर्चा है. ऐसा माना जा रहा है कि इन बैठकों में इन्‍हीं मुद्दों पर चर्चा हो रही है. ऐसे में इन बड़ी बैठकों में किए गए फ़ैसलों की जानकारी जल्दी ही सामने आ सकती है.

इस साल मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान, तेलंगाना, छत्‍तीसगढ़ और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं. इन राज्‍यों में लोकसभा की कुछ 83 सीटें आती हैं. इस लिहाज से देखा जाए, तो राज्‍यों के विधानसभा चुनाव आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बेहद मायने रखते हैं.

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की सुबह लोकभवन पहुंचकर सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध और मीमांसा करने वाले शोधार्थियों और संस्थाओं को करेंगे पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जहां गीता समाप्त होती है, वहीं से जीवन का अभ्युदय प्रारंभ होता है। हमारे समाज के लिए एक आदर्श है भगवान श्री…