MP में किसान सम्मान निधि और लाडली बहना योजना

MP में किसान सम्मान निधि और लाडली बहना योजना में हुआ फर्जीवाड़ा ! केस दर्ज

मुरैना:  भारत सरकार (Indian government) की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक PM किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) और MP सरकार की लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) में फ्रॅाड का मामला सामने आया है. बता दें कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना (Morena) में किसान सम्मान निधि और लाडली बहना योजना के तहत आए पैसों को निकालने के मामले में ग्राम पंचायत (Village Panchayat) के रोजगार सहायक पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है. क्या है पूरा मामला जानते हैं.

पूरा मामला मुरैना जिले के पोरसा जनपद के दीनापुरा गांव का है. बता दें कि यहां पर महिलाओं के साथ रोजगार सहायक ने फिनो बैंक का कियोस्क सेंटर में मनरेगा की मजदूरी दिलाने के नाम पर खाते खोले गए थे. जिन महिलाओं का खाता खोला गया था उनका एटीएम और पासबुक भी संचालक के पास ही था. ऐसे में जब महिलाओं के खाते में लाडली बहना योजना के एक-एक हजार रुपए आने का मैसेज आया. लेकिन कुछ देर बाद पैसे निकालने का भी मैसेज आया. इसके बाद महिलाओं के होश उड़ गए. बता दें कुल 45 महिलाओं को खाते से पैसे निकालने की बात सामने आई है. इसके बाद महिलाओं ने ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है. पुलिस ने 7 महिलाओं का बयान लेने के बाद ये केस दर्ज किया है.

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…