मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का शुभारंभ आज, गृहमंत्री बोले- अदभुत है ये योजना, जानिए युवाओं को कैसे मिलेगा लाभ

भोपालः mukhyamantri sikho kamao yojana registration मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान मंगलवार को औपचारिक शिक्षा प्राप्त युवाओं को पंजीकृत औद्योगिक एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में ऑन जॉब ट्रेनिंग की सुविधा के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में आवेदकों की पंजीयन प्रक्रिया का रवीन्द्र भवन भोपाल में दोपहर 12 बजे शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री चैहान एक युवा का पोर्टल पर पंजीयन फॉर्म भरवायेंगे और उसे योजना की प्रक्रिया से अवगत कराएंगे। मुख्यमंत्री कॉलेज की छात्र-छात्राओं से संवाद भी करेंगे।
mukhyamantri sikho kamao yojana registration मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीखो कमाओ योजना अदभुत योजना है। बेरोजगार भाई बहनों को आत्मबल देने की योजना है, हिम्मत और सम्बल देने की योजना का आज शुभारंभ होगा। ये योजना मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि योजना के लिए 21 राज्यो की 11 हजार कंपनियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। योजना के तहत नौजवान घर बैठे 10 हजार कमाएगा और सीखेगा ।
कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव और स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इंदर सिंह परमार विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा और ऊर्जा विभाग के हितग्राही सहित लगभग 1600 युवा शामिल होंगे। कार्यक्रम का सभी कॉलेज, स्कूल और तकनीकी शिक्षा के संस्थानों पर सीधा प्रसारण होगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म, ट्विटर, फेसबुक तथा यू-ट्यूब पर किया जायेगा।

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…