Chhindwara News: सौसर के घोटी ग्राम में सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, विवाहिता की झुलसने से हुई मौत

सौसर के ग्राम घोटी में सोमवार रात एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. सिलेंडर फटने से घर में आग लग गई, इस दौरान खाना बना रही विवाहिता की झुलसने से मौत हो गई.

सौसर के कान्हान क्षेत्र के ग्राम घोटी में सोमवार की रात करीब 10 बजे सिलेंडर में लीकेज होने से फट गया, जिसकी चपेट में आकर एक विवाहिता की मौत हो गई. हादसे के बाद पूरा घर धू-धूकर जलने लगा. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक घटना के समय महिला निरंजना झाड़े खाना बना रही थी. तभी सिलेंडर से गैस रिसाव हो गया और आगजनी की घटना घट गई. सिलेंडर से भड़की आग से खाना बना रही निरंजना झाड़े बुरी तरह झुलस गई, जिससे उसकी मौत हो गई. 

 

आगजनी की घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. जैसे सिलेंडर ब्लास्ट हुआ उसके साथ ही मकान में आग लग गई. आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरे मकान में आग फैल गई, ऐसे में आसपास के लोगों की मदद से दमकल को बुलाया गया. वहीं, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…