स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने वीडियो कॉल से अस्पताल में भर्ती मरीजों से जाने हाल-चाल

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने वीडियो कॉल से अस्पताल में भर्ती मरीजों से जाने हाल-चाल
भोपाल : लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सोमवार को वीडियो काल से पन्ना और सीहोर जिले के अस्पतालों में भर्ती मरीजों से संवाद किया। उन्होंने मरीजों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं और उपचार के संबंध में चर्चा की।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने पन्ना जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवेन्द्र नगर में मरीजों को मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पदस्थ डीएमओ डॉ. अभिषेक जैन से चर्चा की। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उपचार के लिये पहुँचे मरीजों ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। दवाइयाँ नि:शुल्क मिल रही हैं। सीहोर जिले के जावर स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती मरीजों ने बताया कि उन्हें उपचार, नि:शुल्क दवाइयाँ और भोजन भी मिल रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर वेदाखेड़ी में उपचार कराने पहुँचे मरीजों से चर्चा की। मरीजों ने बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सुबह 9 से शाम 4 बजे तक खुला रहता है। सेंटर पर दवाई नि:शुल्क मिलती है।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…