Ujjain News: महाकाल मंदिर के नैवेद्य कक्ष के पास की गिरी दीवार ,यहां बनाया जाता है बाबा का भोग

बाबा महाकाल मंदिर में जो दीवार गिरी है वह तीर्थ कुंड के पास नैवेध कक्ष से लगी हुई है. नैवेध कक्ष में बाबा महाकाल के लिए मंदिर समिति के कर्मचारी भोग बनाते हैं. गनीमत रही कि जिस समय दीवार गिरी वहां कोई नहीं था.

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में विस्तारीकरण के द्वितीय चरण का काम चल रहा है. निर्माण कार्य में कई प्रकार की लापरवाहियां भी देखने को मिल रही है. बीते गुरुवार की शाम यहां निर्माण कार्य के दौरान एक दीवार अचानक गिर गई. गनीमत ये रही कि घटना के वक्त कोई भी मौके पर मौजूद नहीं था. इससे को भी जनहानि नहीं हुई. 

जो दीवार गिरी है वह तीर्थ कुंड के पास नैवेध कक्ष से लगी हुई है. नैवेध कक्ष में बाबा महाकाल के लिए मंदिर समिति के कर्मचारी भोग बनाते हैं. 

 

बतादें कि कुछ दिन पहले सावन मास की तैयारियों के दौरान पूर्व श्रद्धालुओं के लिए लगाया जा रहा है टीन शेड गिर गया था. सावन महीने में बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं. ऐसे में इस तरह के हादसे होना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है. 

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…