MP News: बड़वानी और धार जिले से प्रारंभ होगा विकास पर्व, सीएम ने लोगो का किया अनावरण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर विकास पर्व का लोगो का अनावरण किया. साथ ही वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से मंत्रियों और अधिकारियों से चर्चा की. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को विकास पर्व को लेकर निर्देश भी दिए.

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में है. इससे पहले शिवराज सरकार मध्य प्रदेश में विकास पर्व मनाएगी. इसकी शुरुआत रविवार से होगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बड़वानी और धार जिले में विकास पर्व की शुरुआत करेंगे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर विकास पर्व का लोगो का अनावरण किया. लोगो में कमल की पंखुडियों को भाजपा के झंडे के रंग हरा और भगवा से दर्शाया है. बीच की पंखुडी पर मध्य प्रदेश का नक्शा बना हुआ है. वहीं, एक कमल के एक तरफ दाए तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बायी तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का फोटो लगा हुआ है. बैठक में वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से मंत्रियों और अधिकारियों से चर्चा की. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को विकास पर्व को लेकर निर्देश भी दिए. विकास पर्व के दौरान मुख्यमंत्री कई जिलों में रात्रि विश्राम भी करेगे. 16 जुलाई से 14 अगस्त तक चलने वाले विकास पर्व के दौरान दो लाख करोड़ से अधिक के काम का भूमि पूजन और लोकार्पण किया जाएगा. 

17 से 19 जुलाई तक स्कूल चले अभियान चलाया जाएगा

विकास पर्व के साथ ही 17 से 19 जुलाई तक स्कूल चले अभियान भी चलाया जाएगा. इस दौरान मुख्यमंत्री बच्चों से संवाद भी करेंगे. स्कूल चले अभियान के अंतर्गत भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा. इसमें अभिभावकों के साथ बैठक की जाएगी. स्थानीय जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में भाग लेंगे. 20 जुलाई को सीएम चयनित स्कूली छात्रों को लैपटॉप का वितरण करेंगे. वहीं, 25 जुलाई से सागर जिले में संत रविदास मंदिर निर्माण के लिए प्रदेश भर में 5 यात्राओं का आयोजन किया जाएगा.

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…