मध्य प्रदेश से 1.36 करोड़ गरीब हुए कम!,भू—अभिलेख हुए डिजिटल, 15 कलेक्टरर्स को मिला सम्मान

 

भोपाल.मध्य प्रदेश में समृद्धि की एक नई कहानी सामने आई है..प्रदेश में लगातार गरीबों की संख्या कम होते जा रही हैं..नागरिक गरीबी रेखा से उपर आकर समृद्धिपूर्वक जीवन यापन कर रहे हैं..नीति आयोग द्वारा जारी मल्टी डायमेंशनल पावर्टी इंडेक्स में इस बात का खुलासा हुआ है..मध्य प्रदेश में हुई मंत्रिपरिषद कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह जानकारी दी। आपको बता दें कि नीति आयोग द्वारा जारी मल्टी डायमेंशनल पावर्टी इंडेक्स में बताया गया है कि मध्य प्रदेश में 15.94 प्रतिशत लोग गरीबी से बाहर हुए हैं। प्रदेश में कुल 1.36 करोड़ लोग गरीबी सीमा से उपर आकर सम्मानजनक जीवन यापन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। नागरिकों को दी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के बारे में बताते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि मध्य प्रदेश के 1 करोड़ 36 लाख लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इन्हीं योजनाओं का असर इस रिपोर्ट में दिख रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को सफलता मिली है। मैं मानता हूं कि यह एक बढ़ा काम है जो हमारे मध्यप्रदेश में केंद्र और राज्य की कई योजनाओं की वजह से हुआ है।

मध्य प्रदेश में भू—अभिलेखों को डिजिटल करने के उपायों के अपनाने के चलते राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। प्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टर को राष्ट्रपति द्वारा सम्मान दिया गया..भू अभिलेख में सुधार, डिजिटाइजेशन और मॉर्डेनाइजेशन के लिए इन जिलों का चयन किया गया है.. इन सभी 15 जिलों के कलेक्टर राष्ट्रपति के हाथों अवॉर्ड लिया..यह पुरस्कार पाने वाला मध्य प्रदेश देश में दूसरे नंबर का राज्य है.. आपको बता दें कि इस पुरस्कार के लिए देश के कुल 75 कलेक्टर्स को चुना गया है, इनमें से 15 कलेक्टर मध्य प्रदेश के हैं.. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और तत्कालीन प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी और विभाग के कर्मचारियों की बदौलत राजस्व विभाग में डिजिटल कार्य तेजी से बढ़ें हैं, यह सम्मान इन सभी की उप​लब्धि के कारण ही मिला है…

एमपी के इन..15 जिलों के कलेक्टरों को’भूमि सम्मान’…

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दिल्ली में किया सम्मानित
डीआइएलआरएमपी के अंतर्गत हुए सम्मानित
आगर-मालवा संयुक्त कलेक्टर राजेंद्र सिंह रघुवंशी
अलीराजपुर के एडीएम अनुपमा निनामा को सम्मान
अनूपपुर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ,भोपाल एडीएम माया अवस्थी
गुना कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए,हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग
इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी
उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम,
सीधी कलेक्टर साकेत मालवीय
खरगोन डिप्टी कलेक्टर प्रताप कुमार अगासिया
नीमच अपर कलेक्टर नेहा मीणा
सिंगरौली डिप्टी कलेक्टर ऋषि पंवार
टीकमगढ़ संयुक्त कलेक्टर संजय कुमार जैन
उमरिया भू-अभिलेख अधीक्षक सतीश सोनी
विदिशा कलेक्टर का पुरस्कार उमा शंकर ने ग्रहण किया
डिजिटल इंडिया भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम

  • Related Posts

    इंदौर में मिलावटखोरों का खुलासा, सांची-अमूल-नोवा के नाम पर 600 लीटर नकली घी जब्त

     इंदौर  प्रदेश भर में मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में इंदौर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने एक…

    मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय थकान के कारण बांबे अस्पताल में भर्ती

    इंदौर  मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को गुरुवार को बांबे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह गुरुवार सुबह नियमित जांच के लिए अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टरों ने…