मुख्यमंत्री श्री चौहान करेंगे पाँच सीएम राइज स्कूल का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 21 जुलाई को गाडरवारा में होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में दिए निर्देश

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नरसिंहपुर के गाडरवारा में 21 जुलाई को होने वाले कार्यक्रमों के लिए जारी तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान गाडरवारा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे तथा भूमिपूजन में शामिल होंगे। इसके साथ ही महिला सम्मान की थीम पर आयोजित होने वाली सभा में स्व-सहायता समूह, लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा सीएम राइज स्कूल साईंखेड़ा, चमारपाठा, करेली, नरसिंहपुर, गोटेगांव का भूमिपूजन भी किया जाएगा। इसके साथ ही शक्करपेच लिंक संयुक्त परियोजना का भी भूमिपूजन होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान विभिन्न योजनाओं के हितलाभ का वितरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में समत्व भवन में हुई बैठक में कलेक्टर नरसिंहपुर तथा जिला अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए।

  • Related Posts

    ग्वालियर के डबरा में स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, दो युवक हिरासत में; नाबालिग लड़की भी मिली

    By: Ravindra Singh ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद एक स्पा सेंटर पर छापेमारी की। रविवार देर रात…

    माधव टाइगर रिजर्व में बाघिन ने दिया 2 शावकों को जन्म, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साझा की तस्वीरें

    By: Ravindra Singh शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी स्थित माधव टाइगर रिजर्व से वन्यजीव संरक्षण को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। रिजर्व के बलारपुर क्षेत्र में एक बाघिन ने…