Mp News: वृष्टि की टुपुर-टुपुर के साथ मुख्यमंत्री पर बरसा लाड़ली बहनों का स्नेह और भांजे-भांजियों का प्यार

मुख्यमंत्री श्री चौहान के गाडरवारा में रोड-शो में उमड़ा अपार जन-समूह

विकास पर्व के दौरान आज नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन के लिए रोड-शो में अपार जन-समूह उमड़ा। मुख्यमंत्री फ्रीडम मोटर्स के सामने से पलोहा तिगड्डा, महाकाल तिगड्डा, बोदरी चौराहा से होते हुए कार्यक्रम स्थल कृषि उपज मंडी पहुँचे। लाड़ली बहनों, लाड़ली लक्ष्मियों के साथ सभी लोग हर तरफ से भैया जी, मामा जी की नारों के साथ मुख्यमंत्री श्री चौहान पर पुष्प-वर्षा कर रहे थे। इस दौरान हुई बारिश में भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ, वे बढ़-चढ़कर रोड-शो में हिस्सेदारी करते रहे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भाई-बहन और परिवार के मिलने के अवसर पर इंद्रदेव भी प्रसन्न होकर वर्षा कर रहे हैं। आज मैं भी वर्षा से भीगा, भांजे-भांजियाँ भीगे और सभी ने भीगते हुए रोड शो में अपार उत्साह से भाग लिया। जनता के प्यार और विश्वास से अभिभूत मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अभिवादन स्वीकार किया। लोगों ने घर की छत और बालकनियों से भी मुख्यमंत्री पर पुष्प-वर्षा कर स्नेह बरसाया। लगभग 2 घंटे चले रोड शो में बच्चे, महिलाएँ, युवा से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हुए। लाड़ली बहनों ने भी हाथों में ‘धन्यवाद भैया’ की तख्ती लेकर मुख्यमंत्री के प्रति अपना स्नेह दिखाया। नगर वासियों ने बाजे-गाजे के साथ आरंभ से लेकर कार्यक्रम स्थल तक अपनी मौजूदगी दिखाई।

रोड शो में लोकसभा सांसद श्री राव उदय प्रताप सिंह, विधायक श्री जालम सिंह पटेल, श्री अभिलाष मिश्रा सहित अन्य जन-प्रतिनिधि और विशाल जन-समूह मौजूद रहा।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…