मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मेगा हेल्थ कैम्प का अवलोकन कर मरीजों से की चर्चा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भैरूंदा जनपद के ग्राम चकल्दी में मुख्यमंत्री मेगा हेल्थ कैम्प का अवलोकन कर मरीजों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने डॉक्टर्स से चर्चा की और मरीजों के हाल-चाल जाने। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चिकित्सकों से चर्चा करते हुए कहा कि कैम्प में आने वाले मरीजों को चिकित्सीय परामर्श के उपरांत गम्भीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कर इलाज कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कैम्प में आई श्रीमती उमा, रानीबाई, सरिता, सौफिया से चर्चा कर हाल चाल जाने और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली।

गाँधी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविन्द राय, ख़ुशीलाल आयुर्वेद महाविद्यालय से डॉ. राजेंद्र मेश्राम, भैरूंदा सीबीएमओ डॉ. मनीष सारस्वत सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…