दिल्ली एयरपोर्ट पर रखरखाव के दौरान स्पाइसजेट के विमान में लगी आग

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मंगलवार को स्पाइसजेट के एक विमान में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्पाइसजेट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारी के अनुसार, स्पाइसजेट क्‍यू400 विमान रखरखाव के अधीन था और निष्क्रिय पावर पर इंजन ग्राउंड रन करते समय एएमई ने एक इंजन में आग लगी देखी। अधिकारी ने कहा, “विमान की आग बुझाने वाली बोतल को डिस्चार्ज किया गया। इसके बाद एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। विमान और रखरखाव कर्मी सुरक्षित हैं।” हालांकि, जब अग्निशमन विभाग से संपर्क किया गया तो उन्होंने घटना के संबंध में ऐसी कोई भी जानकारी मिलने से इनकार किया। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को फोन पर बताया, “हमें अब तक ऐसी कोई कॉल नहीं मिली है।”

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…