गृह मंत्री श्री अमित शाह ने भगवान श्री परशुराम जन्मस्थली, जानापाव में दर्शन और पूजन-अर्चन किया

केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने इंदौर जिले के जानापाव में भगवान श्री परशुरामजी जन्म-स्थली में दर्शन और पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, इंदौर जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, धार सांसद श्री छतर सिंह दरबार ने भी दर्शन और पूजन-अर्चन किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री अमित शाह को बताया कि 10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से श्री परशुराम लोक का विकास प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विगत माह जानापाव भ्रमण के दौरान भगवान श्री परशुराम जी की जन्म-स्थली का प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में विकास और यहां भव्य परशुराम लोक बनाने की घोषणा की थी।

विमानतल पर हुआ स्वागत

इसके पूर्व श्री अमित शाह का इंदौर विमानतल पहुँचने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। केन्द्रीय मंत्री द्वय श्री नरेन्द्र सिंह तोमर और श्री भूपेन्द्र यादव, प्रदेश के मंत्रीगण डॉ. नरोत्तम मिश्रा और श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद द्वय श्री वी.डी. शर्मा और श्री शंकर लालवानी, राज्य सभा सदस्य श्रीमती कविता पाटीदार, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, पूर्व विधायक श्री राजेश सोनकर और अन्य जन-प्रतिनिधियों ने भी स्वागत किया।

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…