राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का भोपाल आगमन राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अगवानी कर हार्दिक स्वागत किया

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का गुरुवार को भोपाल आगमन हुआ। विमानतल पर राष्ट्रपति का गर्मजोशी से हार्दिक स्वागत किया गया।

मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुलदस्ता भेंट कर राष्ट्रपति जी का स्वागत किया। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, नगरीय प्रशासन और विकास तथा भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, महापौर श्रीमती मालती राय, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना सहित सेना, प्रशासन तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी विमानतल पर राष्ट्रपति का भोपाल पहुँचने पर स्वागत किया गया।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु भोपाल में उन्मेष और उत्कर्ष कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…