मनासा में मुख्यमंत्री श्री चौहान के जन-दर्शन में नागरिकों ने सजाई श्रवण कुमार की झाँकी

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जन-दर्शन में नागरिकों का उत्साह नए-नए रूप में देखने को मिल रहा हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान को नागरिकों ने श्रवण कुमार के रूप में नई पहचान भी दी है। नागरिकों ने न सिर्फ पुष्प-हारों और पुष्प-मालाओं से बल्कि उनके चेहरे की प्रतिकृति लिए मुखौटे लगाकर मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत किया।

मनासा में नगरवासियों द्वारा विशेष झाँकियाँ भी बनाई गईं। एक झाँकी में मुख्यमंत्री श्री चौहान कंधों पर कांवर रखे हुए हैं और बुजर्ग माता-पिता को तीर्थ दर्शन के लिए ले जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में रेलों के माध्यम से तो देश के प्रख्यात धार्मिक स्थलों की यात्रा नागरिकों को कराई ही जाती है। इस वर्ष हवाई जहाज से भी तीर्थ-यात्रा कराई जा रही है।

  • Related Posts

    ग्वालियर के डबरा में स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, दो युवक हिरासत में; नाबालिग लड़की भी मिली

    By: Ravindra Singh ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद एक स्पा सेंटर पर छापेमारी की। रविवार देर रात…

    माधव टाइगर रिजर्व में बाघिन ने दिया 2 शावकों को जन्म, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साझा की तस्वीरें

    By: Ravindra Singh शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी स्थित माधव टाइगर रिजर्व से वन्यजीव संरक्षण को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। रिजर्व के बलारपुर क्षेत्र में एक बाघिन ने…