मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व राज्यमंत्री श्री अहिरवार को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज छतरपुर जिले के महाराजपुर पहुँचकर पूर्व राज्य मंत्री श्री रामदयाल अहिरवार के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और अंतिम दर्शन कर स्व. श्री अहिरवार की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से स्वर्गीय अहिरवार की आत्मा को शांति देने और परिवारजन को इस असहनीय दुख को सहन करने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर ढाँढस बंधाया। पूर्व राज्य मंत्री का कल रविवार को बीमारी के कारण निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्री रामदयाल अहिरवार सरल, सहज और सौम्य स्वभाव के थे। राजनीतिज्ञ के साथ वे समाजसेवी भी थे। महाराजपुर में उनकी स्मृति को अक्षुण्ण रखने का प्रयास किया जाएगा। पूर्व राज्यमंत्री श्री अहिरवार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इस अवसर पर सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मंत्री श्रीमती ललिता यादव, अन्य जन-प्रतिनिधि, श्री मलखान सिंह, कलेक्टर छतरपुर श्री संदीप जी.आर., पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…