कुछ ऐसे दिखेंगे MP के 34 रेलवे स्टेशन

देशभर के 1309 रेलवे स्टेशनों की तस्वीर बदलने वाली है। इनमें मध्यप्रदेश के 34 रेलवे स्टेशन शामिल हैं। इन स्टेशनों को 982.3 करोड़ रुपए की लागत से
नए रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें भोपाल और जबलपुर रेल मंडल के 22 स्टेशन शामिल हैं।
इन्हें अगले 30 साल की जरूरतों को ध्यान में रखकर री-डेवलप किया जा रहा है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 अगस्त को इन सभी स्टेशनों का
वर्चुअली शिलान्यास किया था। री-डेवलपमेंट के बाद ये स्टेशन कैसे दिखेंगे? दैनिक भास्कर ने मध्यप्रदेश के सभी 34 रेलवे स्टेशनों के लिए बनाए गए प्रोजेक्ट
और उनकी डिजाइन को हासिल किया। स्लाइड्स में देखिए बनने के बाद कैसे दिखेंगे यह स्टेशन…।
खजुराहो स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास, 260 करोड़ खर्च होंगे
खजुराहो शहर के रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय बनाया जाएगा। अकेले 260 करोड़ रुपए का बजट इसके लिए रखा है। खजुराहो के साथ ही कटनी जंक्शन,
कटनी मुडवारा रेलवे स्टेशन भी री-डेवलप होंगे। री-डेवलपमेंट डेढ़ साल में पूरा होने की संभावना है।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…