मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री वाजपेयी और आध्यात्मिक गुरू रामकृष्ण परमहंस जी की पुण्य-तिथि और वीरांगना रानी अवंती बाई की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य-तिथि पर मुख्यमंत्री निवास के सभा कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री वाजपेयी के योगदान का स्मरण भी किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास सभाकक्ष में आध्यात्मिक गुरू, विचारक एवं संत रामकृष्ण परमहंस की पुण्य-तिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीरांगना रानी अवंती बाई की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प माला चढ़ाकर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…