Mp News: मुख्यमंत्री श्री चौहान 17 अगस्त को सिंगल क्लिक से करेंगे साइकिल क्रय के लिए 207 करोड़ रूपये की राशि अंतरित

81 करोड़ की लागत के महात्मा गांधी सीएम राइज स्कूल भवन का करेंगे भूमि-पूजन
योजना में इस वर्ष 4 लाख 60 हजार विद्यार्थी होंगे लाभान्वित

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 17 अगस्त को भोपाल के भेल (बरखेड़ा) में 81 करोड़ 12 लाख की लागत राशि से बनने वाले सीएम राइज शासकीय महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भवन का भूमि-पूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान साइकिल क्रय करने हेतु विद्यार्थियों के बैंक खाते में 207 करोड़ रूपये की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण भी करेंगे। निःशुल्क सायकिल वितरण योजना में विद्यार्थियों को साइकिल क्रय करने के लिए इस वर्ष प्रदेश के 4 लाख 60 हजार विद्यार्थियों को यह राशि अंतरित की जाएगी। इसके लिए लाभार्थी विद्यार्थियों के बैंक खातों की केवाईसी कर ली गई है।

प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरुण शमी ने बताया कि साइकिल वितरण योजना वर्ष 2004-05 से संचालित है। इस योजना में ऐसे विद्यार्थी, जो शासकीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं एवं 9वीं में अध्ययनरत है तथा वह जिस ग्राम के निवासी है, उस ग्राम में शासकीय माध्यमिक/हाईस्कूल संचालित नहीं है तथा वह अध्ययन के लिए किसी अन्य ग्राम/ शहर के शासकीय स्कूल में जाते हैं, को निःशुल्क साइकिल से लाभान्वित किया जाता है। इस वर्ष 4 लाख 60 हजार विद्यार्थियों के खातों में सायकिल क्रय के लिए 207 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की जाएगी।

कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर सहित अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे।

  • Related Posts

    ग्वालियर के डबरा में स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, दो युवक हिरासत में; नाबालिग लड़की भी मिली

    By: Ravindra Singh ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद एक स्पा सेंटर पर छापेमारी की। रविवार देर रात…

    माधव टाइगर रिजर्व में बाघिन ने दिया 2 शावकों को जन्म, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साझा की तस्वीरें

    By: Ravindra Singh शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी स्थित माधव टाइगर रिजर्व से वन्यजीव संरक्षण को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। रिजर्व के बलारपुर क्षेत्र में एक बाघिन ने…