मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की आशा के बुलंद हौसले की तारीफ

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज मध्यप्रदेश भवन दिल्ली में राजगढ़ जिले की साइकिल यात्री सुश्री आशा मालवीय ने भेंट की। महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण की अलख जगाने के साथ जागरूकता के उद्देश्य से मध्यप्रदेश स्थापना दिवस-एक नवम्बर 2022 को सुश्री मालवीय ने एकल महिला साइकिल यात्रा भोपाल से प्रारंभ की थी। यात्रा 15 अगस्त 2023 को दिल्ली में संपन्न हुई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस उपलब्धि के लिए सुश्री मालवीय को अंग-वस्त्रम भेंट कर सम्मानित कर बधाई दी। उन्होंने मध्यप्रदेश की बेटी सुश्री आशा के बुलंद हौसले, साहस और यात्रा के उद्देश्य की मुक्त कंठ से सराहना की।

सुश्री आशा ने साइकिल से यात्रा कर 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 25 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। यात्रा के दौरान उन्होंने राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों, अधिकारियों, 5 लाख स्कूली छात्रों से भेंट की। सुश्री आशा ने मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा प्रदत्त अत्याधुनिक जीपीएस युक्त रोम-2 हाइब्रिड साइकिल से यात्रा पूरी की है।

साइक्लिस्ट सुश्री आशा की यात्रा गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर (सेनापति बॉर्डर), मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, बिहार, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर, लद्दाख (कारगिल बॉर्डर) और राजस्थान से होते हुए दिल्ली में संपन्न हुई।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…