MP Politics: कल हो सकता है शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट का विस्तार, इन लोगों को बनाया जा सकता है मंत्री

मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार पर असमंजस बरकरार है. मुख्यमंत्री गुरुवार को भोपाल से बाहर रवाना हो गए हैं. आज रात वो बैतूल के सारणी में रहेंगे. वो शुक्रवार दोपहर तक भोपाल वापस आएंगे. उम्मीद की जा रही है कि उनके मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार दोपहर बाद हो. तल मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना इसलिए भी अधिक है कि राज्यपाल मंगू भाई पटेल (Governor Mangubhai Patel) 26 अगस्त को ग्वालियर की यात्रा पर रहेंगे.

राज्यपाल से मुख्यमंत्री की मुलाकात

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की थी. मध्य प्रदेश के राजनीतिक हलके में इसे मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा गया. शिवराज कैबिनेट में अभी तीन मंत्रियों की जगह खाली है. सरकार ने पूर्व मंत्री रामपाल सिंह को दीनदयाल अंत्योदय योजना समिति का अध्यक्ष बनाकर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है. इसके बाद से ही यह कयास लगाया जाने लगा कि विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण बिठाने के क्रम में शिवराज कैबिनेट का विस्तार हो.

मुख्यमंत्री की राज्यपाल से मुलाकात ने इन चर्चाओं को बल दिया. माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से कुछ विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है. हालांकि अभी बीजेपी या सरकार की ओर से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है.

कौन से नाम हैं चर्चा में

राज्यपाल से मुख्यमंत्री की मुलाकात के बाद भावी मंत्री के तौर पर गौरी शंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ला और जालम सिंह के नाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. इसके अलावा पूर्वू मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे राहुल लोधी का नाम भी संभावित मंत्रियों की सूची में बताया जा रहा है. अभी जो नाम मंत्री बनने की चर्चा में हैं, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जो नाम वायरल हो रहे हैं, वे पूर्व में मंत्री रह चुके हैं. इस सूची में फिलहाल सिंधिया समर्थक किसी विधायक का नाम नहीं है. पूर्व में हाट पिपलिया के विधायक मनोज चौधरी को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा थी. लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार टलने की वजह से कई वरिष्ठ विधायकों में मायूसी हाथ लगी थी.

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…