खेती के लिए पानी और बिजली की कमी न रहे : मुख्यमंत्री श्री चौहान

strong>मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में हो रही सामान्य से कम वर्षा को देखते हुए आगामी माहों में सिंचाई के लिए पानी और बिजली की उपलब्धता की समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बिजली के निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। कहीं भी स्टाफ के अभाव में बिजली आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके साथ ही कंट्रोल रूप व्यवस्था को भी हर समय सक्रिय रखा जाए।

बैठक में आगामी माहों में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की मांग और आपूर्ति प्रबंधन की विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में रबी सीजन में खेती के लिए पानी और बिजली की कमी न रहें। बैठक में ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव किसान-कल्याण एवं कृषि विकास श्री अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…