Monsoon Alert : मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट किया जारी

भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने ताजा अपडेट देते हुए बताया कि अगले 24 घंटों में ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की, मध्यम और भारी बारिश संभव है। मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका वाले स्थानों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग ने बताया है कि तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, पश्चिम बंगाल, झारखंड, कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बिहार, पूर्वोत्तर, सिक्किम, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु,कर्नाटक, दक्षिण गुजरात, पूर्वी राजस्थान और हिमालय में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वी और मध्य भारत सहित कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक मॉनसून की स्थित बनी रहेगी ।

यहां बरसे बादल
मौसम विभाग ने बताया कि तेलंगाना, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बिहार, कर्नाटक,तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड, गुजरात,गोवा,अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश हुई।

मानसून फिर हो रहा है सक्रिय
भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि मानसून फिर सक्रिय हो रहा है। इस समय दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्रप्रदेश तट पर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और आसपास के हिस्सों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके दक्षिण ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ में पश्चिमी दिशा में बढ़ने की उम्मीद है। एक अलावा एक चक्रवाती परिसंचरण तंत्र समुद्र तल से करीब 7.6 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। एक ट्रफलाइन उत्तर पश्चिम और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण से लेकर छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश तक फैली हुई है। पंजाब और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा रहा है।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…