मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विश्व फिजियोथैरेपी डे पर रोपा बरगद का पौधा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व फिजियोथैरेपी डे पर इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जगदीश जायसवाल, डॉ. डी विजय कुमार और एंटी क्वेकरी कमेटी के संयोजक डॉ. अंकुर अग्रवाल, डॉ. हर्ष थारे, तथा साथियों के साथ बरगद का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मौलश्री, कदम्ब और जामुन के पौधे भी रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ आदर फाउंडेशन ग्वालियर के श्री विकास गोस्वामी, श्री फैजान बैग, सुश्री विभा अनेजा और सुश्री छाया शिवहरे पौध-रोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ चार वर्षीय बालक सुतिक्ष के जन्म-दिवस पर उनके परिजन सर्वश्री सौरभ चतुर्वेदी, राजेश भार्गव, श्रीमती सर्जना चतुर्वेदी, सुश्री कल्पना चतुर्वेदी और सुश्री सृष्टि भार्गव ने पौधे लगाए। फिजियोथैरेपिस्ट एसोसिएशन के डॉ. मनीष माहेश्वरी, डॉ. पंकज सूद, डॉ. अनंत सिंह, डॉ. पायल मालपानी, डॉ. रूचि सूद, डॉ. गरिशमा अग्रवाल, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. पीआर सुरेश, डॉ. जगप्रीत सिंह, डॉ. असलम, डॉ. फारूक भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

  • Related Posts

    भोपाल में स्कूल बसों पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 600 से ज्यादा बसों की जांच में 40 पर कार्रवाई

    भोपाल  राजधानी में स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों में ओवरलोडिंग और लापरवाही की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने 8 जुलाई से…

    भोपाल से हवाई कनेक्टिविटी को झटका, समर शेड्यूल की 18 उड़ानें घटकर 13, नवी मुंबई फ्लाइट भी बंद

     भोपाल  भोपाल से एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम हो गई है। 18 उड़ानों के साथ शुरू हुआ समर शेड्यूल अब 13 उड़ानों पर आकर सिमट गया है। गोवा एवं…