प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का भोपाल पहुंचने पर आत्मीय स्वागत बीना के लिए हुए रवाना

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आज अल्पप्रवास पर भोपाल आगमन हुआ। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग सहित मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री अनिल कुमार और अन्य जन-प्रतिनिधियों तथा सेना एवं पुलिस अधिकारियों ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का आत्मीय स्वागत किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का राजकीय विमानतल पर सुबह 9:50 बजे एयर फोर्स वन विशेष विमान द्वारा आगमन हुआ। प्रधानमंत्री जी यहां से सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा सागर जिले के बीना रवाना हुए। वे वहां 50 हजार करोड़ की लागत के पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स तथा अन्य औद्योगिक क्षेत्रों का भूमि-पूजन करेंगे।

प्रधानमंत्री श्री मोदी के आगमन पर विमानतल पर स्वागत के अवसर पर विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्रीमती कृष्णा गौर, महापौर श्रीमती मालती राय, लेफ्टिनेंट जनरल श्री विपुल सिंघल, श्रीमती रामकुंवर नवरंग गुर्जर सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भोपाल में स्कूल बसों पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 600 से ज्यादा बसों की जांच में 40 पर कार्रवाई

    भोपाल  राजधानी में स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों में ओवरलोडिंग और लापरवाही की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने 8 जुलाई से…

    भोपाल से हवाई कनेक्टिविटी को झटका, समर शेड्यूल की 18 उड़ानें घटकर 13, नवी मुंबई फ्लाइट भी बंद

     भोपाल  भोपाल से एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम हो गई है। 18 उड़ानों के साथ शुरू हुआ समर शेड्यूल अब 13 उड़ानों पर आकर सिमट गया है। गोवा एवं…