मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भारत रत्न सर विश्वेश्वरैया की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महान अभियंता भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। सर विश्वेश्वरैया भारत के महान अभियन्ता एवं राजनयिक थे। उन्हें वर्ष 1955 में भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से विभूषित किया गया था। देश में उनका जन्मदिन अभियन्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्री विश्वेश्वरैया का जन्म कर्नाटक के कोलार जिले में 15 सितंबर 1860 को हुआ था। कृष्णराजसागर बांध, भद्रावती आयरन एंड स्टील वर्क्स, मैसूर संदल ऑयल एंड सोप फैक्ट्री, मैसूर विश्वविद्यालय, बैंक ऑफ मैसूर सहित अन्य कई विशिष्ट उपलब्धियाँ सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के अथक प्रयास से ही संभव हो पाईं।

  • Related Posts

    भोपाल में स्कूल बसों पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 600 से ज्यादा बसों की जांच में 40 पर कार्रवाई

    भोपाल  राजधानी में स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों में ओवरलोडिंग और लापरवाही की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने 8 जुलाई से…

    भोपाल से हवाई कनेक्टिविटी को झटका, समर शेड्यूल की 18 उड़ानें घटकर 13, नवी मुंबई फ्लाइट भी बंद

     भोपाल  भोपाल से एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम हो गई है। 18 उड़ानों के साथ शुरू हुआ समर शेड्यूल अब 13 उड़ानों पर आकर सिमट गया है। गोवा एवं…