प्रधानमंत्री श्री मोदी का 25 सितम्बर को भोपाल आयेगे मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ली तैयारियों की जानकारी

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 सितम्बर को भोपाल यात्रा के लिए जारी तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जम्बूरी मैदान में होने वाले कार्यक्रम को संबोधित करने भोपाल पधार रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राजकीय विमानतल पर हुई बैठक में कहा कि वर्षा की संभावना को देखते हुए समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए तथा यातायात और पार्किंग व्यवस्था योजनाबद्ध रूप से की जाए। बैठक में पूर्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, जन-प्रतिनिधि श्री भगवान दास सबनानी, श्री सुमित पचौरी, भोपाल कलेक्टर श्री आशीष सिंह, पुलिस कमिश्नर श्री हरिनारायण चारी मिश्रा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…