MP में मोदी का 6 महीने में 7वां दौरा:भोपाल के जंबूरी मैदान में आज भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल के जंबूरी मैदान में भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करेंगे। बीजेपी का दावा है कि कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रदेश भर से 10 लाख लोग शामिल होंगे। 6 महीने के अंदर मोदी का एमपी में ये 7वां दौरा है।संभावना है कि अगले दो सप्ताह में प्रदेश में आचार संहिता लग सकती है। इससे पहले पीएम मोदी का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

मोदी करेंगे आधा किमी लंबा रोड शो

जंबूरी मैदान पर आयोजित बीजेपी कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी करीब आधा किलोमीटर का रोड शो करेंगे। इसके लिए सभा स्थल पर रोड बनाया गया है।
पीएम मोदी जंबूरी मैदान पर बने हैलीपैड पर उतरेंगे और फिर कार से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। पांडाल के बीचों बीच बने रोड पर पीएम प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए स्टेज पर पहुंचेंगे।

PM मोदी का मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम
09:30 बजे – दिल्ली से एयरफोर्स के विमान से रवाना।
10:55 बजे – भोपाल एयरपोर्ट आगमन।
11:00 बजे – हेलिकॉप्टर से एयरपोर्ट से जंबूरी मैदान रवाना होंगे।
11:20 बजे – जंबूरी मैदान पर आगमन।
11:30 बजे – कार्यक्रम स्थल पर आगमन।
11:30 बजे से 12:30 बजे तक – पब्लिक मीटिंग।
12:35 बजे – कार्यक्रम स्थल से हैलीपेड जंबूरी मैदान के लिए प्रस्थान।
12:40 बजे – जंबूरी मैदान के हैलीपेड पर आगमन
12:45 बजे – हेलिकॉप्टर से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
13:05 बजे – भोपाल एयरपोर्ट पर आगमन
13:10 बजे – वायुसेना के विमान से जयपुर रवाना होंगे।

महाकुंभ के लिए 5 बडे़ डोम बनाए गए
बीजेपी के कार्यकर्ता महाकुंभ के कार्यक्रम स्थल पर पांच बडे़ वाटरप्रूफ डोम बनाए गए हैं। पीएम के मंच के ठीक सामने बने डोम में करीब 60 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। स्टेज के सामने बने डोम के दोनों तरफ दो-दो डोम बनाए गए हैं। इनमें भी कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं। पूरे सभास्थल को 42 सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर में 1500 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

चुनावी लिहाज से पीएम का संबोधन होगा अहम
अगले ढाई महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन अहम होगा। मप्र को लेकर पीएम अपना विजन रखेंगे। साथ हीर विपक्ष की नाकामियां उनके निशाने पर रहेगी।

  • Related Posts

    भोपाल शराब ठेका मामला: 2.75 करोड़ की कथित फर्जी FDR से टेंडर लेने का आरोप, लोकायुक्त जांच में जुटा

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शराब दुकान का ठेका हासिल करने के लिए करीब 2.75 करोड़ रुपये की कथित फर्जी फिक्स्ड डिपॉजिट रसीद (FDR) जमा…

    जल प्रहरी सम्मान–2026: देश के 31 जल संरक्षक सम्मानित, मध्य प्रदेश की सावित्री श्रीवास्तव को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    नई दिल्ली। जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन और पर्यावरण संतुलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देशभर के 31 जल संरक्षकों को ‘जल प्रहरी सम्मान–2026’ से सम्मानित किया…