PM मोदी अहमदाबाद की साइंस सिटी पहुंचे:वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 20वें एनिवर्सरी प्रोग्राम में शामिल होंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है। वह बुधवार सुबह अहमदाबाद की साइंस सिटी पहुंचे। वह यहां वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 20वें एनिवर्सरी प्रोग्राम में शामिल होंगे।इसके बाद वह छोटा उदयपुर जिले के आदिवासी बहुल शहर बोडेली जाएंगे। जहां 5206 करोड़ रुपए की शिक्षा संबंधी परियोजनाओं का इनॉगरेशन करेंगे।इसके अलावा, पीएम गांधीनगर में ही शिक्षा से संबंधित कई नई योजनाओं की भी शुरुआत करेंगे। इनमें स्वामी विवेकानंद ज्ञान शक्ति आवासीय स्कूल, रक्षा शक्ति स्कूल, मुख्यमंत्री ज्ञान सेतु मेरिट स्कॉलरशिप और मुख्यमंत्री ज्ञान साधना मेरिट स्कॉलरशिप शामिल हैं। पीएम इन कार्यक्रमों के दौरान जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं।पीएम मंगलवार 26 सितंबर की शाम को दो दिनों के गुजरात दौरे के लिए अहमदाबाद पहुंचे थे। यहां उन्होंने नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित किया था। पीएम मोदी ने संबोधन की शुरुआत आप सब कैसे हैं? कहकर की थी। उन्होंने कहा था- सभी माताओं-बहनों को नमन, आपका आशीर्वाद लेने से बड़ा सौभाग्य क्या होगा।

पीएम मोदी ने कहा- महिला आरक्षण रक्षाबंधन का गिफ्ट
पीएम मोदी ने कहा था- यहां आने से पहले मैं पूरे दिन युवाओं से जुड़े कार्यक्रम में मौजूद था, वहां सभी खुश दिखे। आज मैं आप सभी के चेहरों पर खुशी देख सकता हूं। आपने अपने भाई और बेटे पर भरोसा करके दिल्ली भेजा। उसे काम सौंपा महिला आरक्षण का सपना हमने सालों पहले गुजरात की धरती से देखा था। आज मैं उस संकल्प के साथ आया हूं।उन्होंने कहा- हमेशा की तरह रक्षाबंधन पर ढेर सारी राखियां मिलती हैं। हमारे यहां राखियों के बदले उपहार देने का रिवाज है। मैंने गिफ्ट (महिला आरक्षण) पहले ही तैयार कर लिया था, लेकिन बताया नहीं था।

  • Related Posts

    भोपाल शराब ठेका मामला: 2.75 करोड़ की कथित फर्जी FDR से टेंडर लेने का आरोप, लोकायुक्त जांच में जुटा

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शराब दुकान का ठेका हासिल करने के लिए करीब 2.75 करोड़ रुपये की कथित फर्जी फिक्स्ड डिपॉजिट रसीद (FDR) जमा…

    जल प्रहरी सम्मान–2026: देश के 31 जल संरक्षक सम्मानित, मध्य प्रदेश की सावित्री श्रीवास्तव को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    नई दिल्ली। जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन और पर्यावरण संतुलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देशभर के 31 जल संरक्षकों को ‘जल प्रहरी सम्मान–2026’ से सम्मानित किया…