MP News: चुनाव की तारीख जारी होते ही भाजपा मय हुआ सोशल मीडिया, हैशटैग फिर इस बार मोदी सरकार ट्रेंड में, एक घंटे के भीतर 30 हजार से अधिक ट्वीट

 

भोपाल, 9 अक्टूबर

सोमवार को चुनाव आयेाग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। चुनाव की घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर ‘एक बार फिर भाजपा’ हैशटैग तेजी से वायरल होने लगा। एक घंटे के भीतर 30 हजार से अधिक ट्वीट भाजपा के समर्थन में किए गए। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ‘यह दिवाली कमल वाली’ के साथ जश्न मनाते हुए दिखे।
जीत के लिए आश्वस्त भाजपा समर्थकों में चुनाव की घोषणा होते ही गजब का उत्साह देखने को मिला। सुबह तकरीबन 12 बजे चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी, जिसका असर सीधे सोशल मीडिया पर दिखने लगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भाजपा समर्थक ने हैशटैग ‘फिर इस बार भाजपा सरकार’ के साथ लिखा – ‘यह दिवाली कमल वाली’ । इसके साथ एक अन्य यूजर ने कांग्रेस पर तंज करते हुए लिखा – ‘भाजपा मैदान में, कांग्रेस आपसी घमासान में’। कांग्रेस अभी तक राज्य की सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं कर पाई है, इस पर एक यूजर ने लिखा – ‘कांग्रेस उम्मीदवार तय करने में हुई विफल, भाजपा चुनाव में फिर होगी सफल’। जबकि भाजपा ने लगभग सभी राज्य में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सोशल मीडिया पर भाजपा के समर्थन में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। तकरीबन एक घंटे के भीतर ही 30 हजार से अधिक ट्वीट भाजपा की फिर से वापसी का दावा करते हुए किए गए। सोशल मीडिया के लिए भाजपा की मजबूत रणनीति और मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियानों के जरिए भाजपा लोगों से सीधे जनसंपर्क स्थापित करने में सफल रही है, जिसका असर यह है कि किसी भी घटनाक्रम पर त्वरित टिप्पणी या फैसला सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगता है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की सुबह लोकभवन पहुंचकर सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध और मीमांसा करने वाले शोधार्थियों और संस्थाओं को करेंगे पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जहां गीता समाप्त होती है, वहीं से जीवन का अभ्युदय प्रारंभ होता है। हमारे समाज के लिए एक आदर्श है भगवान श्री…