एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान चुनावी घोषणा होते ही पहुंचे देवभूमि , संतों का लिया आशीर्वाद

उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का राज्य सरकार की ओर से स्वागत किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब भी चुनाव की घोषणा होती है तो वह देवभूमि में अवश्य आते हैं। यहां संत समाज का आशीर्वाद लेते हैं। मंगलवार को उन्होंने हरिद्वार में गंगा किनारे कुछ समय बिताया।

जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड में नकल विरोधी कानून, सरकारी नौकरियों में महिला आरक्षण, यूनिफॉर्म सिविल कोड, धर्मांतरण कानून, भ्रष्टाचार पर प्रहार जैसे महत्वपूर्ण कदमों की प्रशंसा की। कहा कि उत्तराखंड जैसे छोटे पहाड़ी राज्य को 2025 तक देश का अग्रणी राज्यों की सूची में शामिल कराने का संकल्प सच्चे जनप्रतिनिधि की पहचान हैं।
कहा कि इनवेस्टर समीट का आयोजन और उद्योगपतियों के साथ अभी तक करीब 39 हजार करोड़ रुपये का एमओयू साइन करना राज्य के विकास के लिए दूरगाामी सोच का प्रतीक है। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्री अग्रवाल को चुनाव प्रचार के लिए मध्य प्रदेश आने का आमंत्रण भी दिया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की सुबह लोकभवन पहुंचकर सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध और मीमांसा करने वाले शोधार्थियों और संस्थाओं को करेंगे पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जहां गीता समाप्त होती है, वहीं से जीवन का अभ्युदय प्रारंभ होता है। हमारे समाज के लिए एक आदर्श है भगवान श्री…