PM मोदी ने आदि कैलाश के दर्शन किए:पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना की, यहां से 20 किमी दूर है चीनी सीमा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने आदि कैलाश के दर्शन किए और पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना की। यह जोलिंगकोंग इलाका है। यहां से 20 किलोमीटर की दूरी के बाद चीन की सीमा शुरू हो जाती है। नरेंद्र मोदी देश के पहले PM हैं, जिन्होंने उत्तराखंड से लगी भारत-चीन सीमा पर आदि कैलाश पर्वत का दर्शन किया।वे यहां पिथौरागढ़ जिले में करीब 4200 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और उद्घाटन करेंगे। पहले पीएम दो दिन (11-12 अक्टूबर) तक उत्तराखंड के दौरे पर जाने वाले थे, लेकिन किसी वजह से उनका दौरा एक ही दिन का कर दिया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसकी पुष्टि की थी।

पीएम के आदि कैलाश दर्शन की तस्वीरें…

पीएम ने पार्वती कुंड के पास ध्यान लगाया और पूजा की।
पीएम ने पार्वती कुंड के पास ध्यान लगाया और पूजा की।
पीएम ने आदि कैलाश के दर्शन किए।
पीएम ने आदि कैलाश के दर्शन किए।

पीएम के कार्यक्रम की टाइमलाइन..
पीएम पिथौरागढ़ जिले के गुंजी गांव भी जाएंगे। यहां वे स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे, साथ ही स्थानीय कला और उत्पादों पर आधारित एक प्रदर्शनी में भी शिरकत करेंगे। पीएम मोदी सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और सीमा सड़क संगठन (BRO) के कर्मियों के साथ बातचीत भी करेंगे।प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे जागेश्वर, जिला अल्मोड़ा जाएंगे। यहां वे जागेश्वर धाम में दर्शन करेंगे। करीब 6200 फीट की ऊंचाई पर स्थित जागेश्वर धाम में 224 पत्थर के मंदिर हैं। 2:30 बजे पीएम पिथौरागढ़ पहुंचेंगे, यहां वे ग्रामीण विकास, सड़क, बिजली, सिंचाई, पेयजल, बागवानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों से जुड़ी करीब 4200 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और करेंगे।

 

  • Related Posts

    जल प्रहरी सम्मान–2026: देश के 31 जल संरक्षक सम्मानित, मध्य प्रदेश की सावित्री श्रीवास्तव को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    नई दिल्ली। जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन और पर्यावरण संतुलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देशभर के 31 जल संरक्षकों को ‘जल प्रहरी सम्मान–2026’ से सम्मानित किया…

    Gwalior Madarsa Raid: ग्वालियर में बिना मान्यता चल रहे मदरसे पर छापा, बच्चों की सुरक्षा और सुविधाओं में मिलीं खामियां

    By: Ravindra Singh Gwalior Madarsa Raid: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में झांसी रोड स्थित एजी ऑफिस पुल के पास संचालित दारुल कुरान मदरसा जांच के दायरे में आ गया है।…