MP Election 2023: प्रियंका द्वारा स्कूली बच्चों को रुपये देने की घोषणा की निर्वाचन आयोग को शिकायत

वाधवानी ने शिकायत में प्रियंका के भाषण की रिकार्डिंग प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि इस तरह की नई घोषणा आचार संहिता के दौरान नहीं की जा सकती है। यह आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने निर्वाचन आयोग को आनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।

मध्य प्रदेश के मंडला जिले की चुनावी आमसभा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की घोषणा के मामले में भाजपा के विधि प्रकोष्ठ ने चुनाव निर्वाचन आयोग को शिकायत की है. शिकायत में कहा गया है कि 12 अक्टूबर  को मध्य प्रदेश के मंडल जिले में सभा के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने हर विद्यार्थी को महीने में  पांच सौ रुपये से डेढ़ हजार रुपये तक दिए जाने की घोषणा की.

आचार संहिता लगने के बाद उनकी यह घोषणा प्रलोभन की श्रेणी में आती है. शिकायतकर्ता वकील पंकज वाधवानी ने कहा कि जिस योजना का उल्लेख प्रियंका गांधी ने किया, वह सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए है कि या प्राइवेट स्कूलों के लिए भी है. यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है. प्रियंका ने सिर्फ मतदान को प्रभावित करने के लिए यह घोषण की.

वाधवानी ने शिकायत में प्रियंका के भाषण की रिकार्डिंग व अन्य दस्तावेज प्रस्तुत किए है. उन्होंने कहा कि इस तरह की नई घोषणा आचार संहिता के दौरान नहीं की जा सकती है. यह आचार संहिता का उल्लंघन है. उन्होंने निर्वाचन आयोग को आनलाइन शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आयोग से इस मामले में जांंच कर एक्शन लिए जाने की मांग भी की.

आपको बता दे कि प्रियंका ने आदिवासी जिले मंडला में स्कूली बच्चों के लिए घोषणा अपने भाषण के दौरान की थी. 6 सितंबर को वे धार जिले के राजगढ़ में भी आई थी, लेकिन तब उन्होंने इस योजना का जिक्र नहीं किया था.

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…