MP में 15 से 17 अक्टूबर तक हल्की बारिश:ग्वालियर, चंबल, भोपाल-उज्जैन संभाग में असर रहेगा; रीवा-सागर भी भीगेंगे

वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोप) के एक्टिव होने से मध्यप्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदलेगा। 15 से 17 अक्टूबर को प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, भोपाल, उज्जैन, रीवा और सागर संभाग के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इस सिस्टम के गुजरने के बाद प्रदेश में ठंड का असर फिर से बढ़ेगा। दिन और रात के टेम्प्रेचर में गिरावट होगी। इधर, तेज गर्मी की वजह से भोपाल में 7 साल का रिकॉर्ड टूट गया। शुक्रवार को दिन का टेम्प्रेचर 36.7 डिग्री पहुंच गया।प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र के मध्य में हवा के उपरी भाग में चक्रवात अभी भी मौजूद है। मानसून द्रोणिका भी उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इन  के असर से बुधवार-गुरुवार को शहडोल, रीवा, सागर, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं।

उधर, पिछले 24 घंटे के दौरान बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक शिवपुरी में 94.2, टीकमगढ़ में 58, गुना में 24.2, नौगांव 19.8, ग्वालियर में 11.9, दतिया में 11.8,खजुराहो में 7.6, पचमढ़ी में पांच, खंडवा में चार, सीधी में 2.8, रीवा में 2.6,रतलाम में दो, मलाजखंड में 0.6, इंदौर, उज्जैन एवं बैतूल में 0.4, धार और भोपाल में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई। नर्मदापुरम, सागर में बूंदाबांदी हुई।

 

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…