44 जिलों में ईवीएम-वीवीपीएटी के प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया हुई

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत प्रदेश के 44 जिलों में सोमवार को 63 हजार 410 बैलेट यूनिट, 63 हजार 410 कंट्रोल यूनिट और 68 हजार 703 वीवीपीएटी के प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया विधिवत संपन्न हुई।

रैंडमाइजेशन के बाद ईवीएम-वीवीपीएटी को संबंधित जिलों को विधानसभा क्षेत्रवार रिटर्निंग अधिकारी को आवंटित कर दी गई। रिटर्निंग अधिकारी आवंटित मशीनों को स्कैन कर स्ट्रांग रूम में रखेंगे। जिला मुख्यालयों में हुए रेंडमाईजेशन के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ग्वालियर एवं चंबल संभाग में निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा बैठक होने के कारण दोनों संभाग में आने वाले जिलों में रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया 17 अक्टूबर मंगलवार को होगी।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…