PM ने रोजगार मेले में 51 हजार जॉइनिंग लेटर बांटे:कहा- नौकरी पाने वाले परिवारों के लिए यह दिवाली से कम नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 10वें रोजगार मेले के तहत 51 हजार युवाओं को जॉइनिंग लेटर बांटे। ये युवा पिछले कुछ दिनों में केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में भर्ती हुए हैं। PM मोदी दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए।

इस मौके पर PM ने कहा- दिवाली में अभी कुछ ही वक्त बाकी है लेकिन नियुक्ति पत्र पाने वाले 50 हजार युवाओं के परिवार के लिए यह मौका दिवाली से जरा भी कम नहीं है, आपने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। इसके लिए आप सभी नौजवान साथी और विशेष कर हमारी बेटियां बधाई की पात्र हैं। आपके परिवार को मेरी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

10 महीने में 5 लाख लोगों को जॉइनिंग लेटर मिले
22 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री ने रोजगार मेले का पहला फेज शुरू किया था। तब PM ने कहा था- हमारा लक्ष्य देश के युवाओं को 2023 के अंत तक 10 लाख सरकारी नौकरियां देना है। PM ने पिछले 11 महीनों में आयोजित 10 रोजगार मेलों में करीब 6 लाख से ज्यादा युवाओं को जॉइनिंग लेटर दिए हैं।

 

  • Related Posts

    जल प्रहरी सम्मान–2026: देश के 31 जल संरक्षक सम्मानित, मध्य प्रदेश की सावित्री श्रीवास्तव को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    नई दिल्ली। जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन और पर्यावरण संतुलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देशभर के 31 जल संरक्षकों को ‘जल प्रहरी सम्मान–2026’ से सम्मानित किया…

    Gwalior Madarsa Raid: ग्वालियर में बिना मान्यता चल रहे मदरसे पर छापा, बच्चों की सुरक्षा और सुविधाओं में मिलीं खामियां

    By: Ravindra Singh Gwalior Madarsa Raid: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में झांसी रोड स्थित एजी ऑफिस पुल के पास संचालित दारुल कुरान मदरसा जांच के दायरे में आ गया है।…