1 नवम्बर को मनाया जायेगा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 1 नवम्बर को मनाया जायेगा। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम,राष्ट्र-गान “जन गण मन” एवं मध्यप्रदेश गान का सामूहिक गायन 11 बजे मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में होगा। इस अवसर पर संस्कृति विभाग की टीम  द्वारा देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति भी दी जायेगी ।

 इसमें मंत्रालय, सतपुड़ा एवं विंध्याचल भवन के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव एवं विभागाध्यक्षों को उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…