Ratlam News: एक करोड़ की अवैध शराब से भरे दो कन्टेनर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Ratlam News: रतलाम की बिलपांक पुलिस ने एक करोड़ की कीमत की शराब से भरे दो कंटेनर जब्त किए हैं. दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. शराब को मुंबई से यूपी लेकर जाया जा रहा था.

विधानसभा चुनाव के चलते जिलेभर में की जा रही सर्चिंग और वाहनों की तलाशी के दौरान सोमवार को बिलपांक पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. बिलपांक पुलिस ने लगभग एक करोड़ रुपये की अवैध शराब लेकर जा रहे दो कन्टेनरों को जब्त किया. इस मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है.

जानकारी के अनुसार बिलपांक पुलिस ने रुटीन वाहन चैकिंग के दौरान दो कन्टेनरों की तलाशी ली, तो पता चला कि इन कन्टेनरों में लगभग ग्यारह सौ पेटी शराब भरी हुई थी. कन्टेनर चालकों से शराब के दस्तावेज मांगे जाने पर वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. प्रारंभिक पूछताछ में कन्टेनरों के चालकों ने अपने नाम सतीश जाट और भगवान जाट बताए हैं. दोनों ही रोहतक (हरियाणा) के रहने वाले हैं. चालकों ने बताया कि ये शराब वे मुंबई से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे. शराब के परिवहन से सम्बन्धित दस्तावेज नहीं होने के चलते पुलिस ने दोनों वाहन चालकों को गिरफ्तार करते हुए अवैध शराब और कन्टेनरों को जब्त कर लिया है.
  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…