अंतिम दिन 350 से अधिक अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र वापस लिये

मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए 2 नवंबर को 350 से अधिक अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र वापस लिये हैं। लगभग 2500 से अधिक अभ्यर्थी निर्वाचन के लिए शेष बचे हैं। यह अनंतिम जानकारी है।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए 21 अक्टूबर से नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। 30 अक्टूबर तक नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए थे। 31 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गई थी। 2 नवंबर को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि थी। 17 नंवबर को पूरे प्रदेश में एक ही चरण में मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी तथा 3 दिसंबर को मतगणना होगी।

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…