महिला सैनिकों को भी मैटरनिटी-चाइल्ड केयर लीव मिलेगी, प्रस्ताव मंजूर:अभी तक सिर्फ वुमन ऑफिसर्स को मिलती थी; अग्निवीरों को भी मिलेगी

भारतीय सेना में कार्यरत महिला सैनिकों, सेलर्स और एयर वॉरियर्स को भी अब मैटरनिटी लीव और चाइल्ड केयर लीव मिलेगी। रक्षा मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इनमें महिला अग्निवीर भी शामिल हैं।

अभी तक सेना में केवल हायर रैंक वुमन ऑफिसर्स को ही मातृत्व, बच्चे की देखभाल और चाइल्ड अडॉप्शन के लिए छुट्टियां दी जाती थीं।

पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ बैलेंस कर पाएंगी महिलाएं
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि यह फैसला सेना में सभी महिलाओं की भागीदारी के अनुरूप है, फिर चाहे उनकी रैंक कुछ भी हो। नियमों के विस्तार से सेना में पोस्टेड महिलाओं को परिवार और सामाजिक मुद्दों से डील करने में काफी मदद मिलेगी। साथ ही इससे सेना में महिलाओं की वर्किंग कंडीशन में भी सुधार होगा। वे पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस कर पाएंगी।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…