एक लाख 60 हजार से अधिक लोगों पर हुई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही 2 लाख 69 हजार 144 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराये गये

मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 की आदर्श आचरण संहिता 9 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में प्रभावशील है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया कि पुलिस द्वारा शस्त्र लाइसेंस, विस्फोटक पदार्थों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में अब तक आपराधिक प्रवृत्ति के 1 लाख 60 हजार 926 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा चुकी है। साथ ही 40 हजार 783 व्यक्तियों को गैर जमानती वारंटों की तामीली करा ली गई है।

श्री राजन ने बताया कि प्रदेश में अब तक 2 लाख 69 हजार 144 लाइसेंसी शस्त्र थानों में जमा करा लिये गये हैं। 730 लाइसेंसी शस्त्रों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं। कार्रवाई के दौरान अब तक 2 हजार 889 अवैध हथियार, 683 कार्टिज, 3 हजार 919 विस्फोटक पदार्थ एवं 1 बम भी मिला हैं। ये सभी सामग्रियां तत्काल जब्त कर ली गई हैं। प्रदेश में कुल 376 अंतर्राज्यीय नाकों एवं 696 आंतरिक नाकों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। प्रदेश में 839 फ्लाईंग स्क्वाड (उड़नदस्ता), 994 सर्विलांस टीम (एसएसटी) एवं 99 क्विक रिसपांस टीम (क्यूआरटी) कार्य कर रही हैं।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…