सदभावना मैच खेलकर दिया मतदान का सन्देश

स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय बैरसिया में मंगलवार को मतदाता जागरूकता आभियान के अंतर्गत प्रिंसिपल इलेविन एवं स्टूडेंट की टीम के बीच सदभावना बॉलीबॉल मैच खेला गयाI इस दौरान महाविधालय की सभी फैकल्टी एवं स्टूडेंट्स ने उत्साहपूर्वक मैच में भाग लेते हुए ये मैच मतदाता जागरूकता को समर्पित किया I

महाविधालय के प्राचार्य डॉ. राजू तिलन्थे ने बताया कि “लोकतंत्र के महायज्ञ में मतदान रूपी एक – एक आहुति सबकी हो” बस इसी सन्देश को जन – जन तक पहुंचाने का हमारा प्रयास है और यह सदभावना मैच इसी प्रयास का एक हिस्सा है। सभी ने विधानसभा निर्वाचन में शत- प्रतिशत मतदान का संकल्प व्यक्त किया।

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…