दक्षिण पश्चिम : सिर्फ चुनावी नहीं, ये रिश्ता है हमेशा का : सबनानी

जनसंपर्क पर निकले भाजपा प्रत्याशी भगवान दास सबनानी को जनता का अपार समर्थन और आशीर्वाद

भोपाल

दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी भगवानदास सबनानी ने अपने क्षेत्र की जनता को अपना परिवार बताया। उन्होंने कहा कि यह रिश्ता सिर्फ चुनावी नहीं है, बल्कि हमेशा कायम रहने वाला है।
सबनानी बिसनखेडी निवासी बिसराम गौर के बेटे स्व. विकास गौर के निधन पर परिजन से मिले पहुंचे। उन्होंने परिवार को ढाढस बंधाया और कहा कि उनका ये बेटा अपने परिवार के साथ हमेशा मौजूद रहेगा। सबनानी ने कहा कि सामाजिक जीवन इसी का नाम है, जिसमें दूसरों के दर्द को अपना और अन्य लोगों की खुशियों से प्रसन्न होकर रहा जाए। सबनानी अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान लगातार लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें जनता से आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त हो रहा है। लोगों के इस स्नेह से प्रफुल्लित सबनानी ने कहा कि प्रदेश में फिर भाजपा का फूल खिल रहा है। ये जीत इस बात का घोतक होगी कि प्रदेश का चंहुमुखी विकास क्रम निरंतर जारी रहने वाला है।

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…