भारतीय नौसेना का 24 घंटे में एक और सफल ऑपरेशन, समुद्री डाकुओं के चंगुल से छुड़ाए गए 19 पाकिस्तानी

INS Sumitra सोमाली समुद्री डाकुओं के खिलाफ भारतीय नौसेना की कार्रवाई जारी है। भारतीय नौसेना ने 24 घंटे के अंदर दूसरी बार मछली पकड़ने वाले जहाज अल नामी को बचाया है। भारतीय रक्षा अधिकारी के मुताबिक भारतीय नौसेना के समुद्री कमांडो ने चालक दल को सुरक्षित बचाने के लिए ऑपरेशन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने सफलतापूर्वक नाव को बंधकों से मुक्त कराया है। सोमाली समुद्री डाकुओं के खिलाफ भारतीय नौसेना की कार्रवाई जारी है। भारतीय नौसेना ने 24 घंटे के अंदर दूसरी बार मछली पकड़ने वाले जहाज अल नामी को बचाया है।

समुद्री डाकुओं के खिलाफ आईएनएस सुमित्रा का एक और ऑपरेशन
भारतीय रक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने कोच्चि के तट से लगभग 800 मील की दूर पर समुद्री डाकुओं द्वारा अपहृत मछली पकड़ने वाले जहाज अल नामी को बचाया गया है।

24 घंटे के अंदर दूसरी बार नाव को कराया मुक्त
भारतीय रक्षा अधिकारी के मुताबिक, भारतीय नौसेना के समुद्री कमांडो ने चालक दल को सुरक्षित बचाने के लिए ऑपरेशन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने सफलतापूर्वक नाव को बंधकों से मुक्त कराया है। पिछले 24 घंटों में भारतीय नौसेना का दूसरा सफल समुद्री डकैती रोधी अभियान था। भारतीय नौसेना के युद्धपोत हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा प्रदान करने के लिए तैनात किए गए हैं।

मछली पकड़ने वाले जहाज पर सवार थे 19 पाकिस्तानी
भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा कि नौसेना के जहाज सुमित्रा ने सोमालिया के पूर्वी तट पर समुद्री डकैती के खिलाफ एक और सफल अभियान को अंजाम दिया है। भारतीय नौसेना ने मछली पकड़ने वाले जहाज अल नामी और उसके चालक दल को 11 सोमाली समुद्री लुटेरों से बचाया है। इस जहाज पर 19 पाकिस्तानी नागरिक भी सवार थे।

एक दिन पहले बचाया था ईरानी जहाज
बता दें कि एक दिन पहले भी भारतीय नौसेना ने एक सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया था। भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने सोमाली समुद्री डाकुओं द्वारा अपहृत मछुआरों को बचाया था। समुद्री डाकुओ ने ईरानी जहाज का अपहरण कर लिया था, जिसमें लगभग 17 क्रू सदस्य सवार थे।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…