मां&बेटी की हत्या: पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लिया, मामले में नए मोड़ की संभावना

रायपुर। रायपुर-बिलासपुर रोड पर स्थित धनेली में मां-बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने आसपास के आधा दर्जन युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया और उनसे सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान एक युवक ने हत्या का आरोप स्वीकार किया और घटना का पूरा विवरण दिया, लेकिन शुक्रवार सुबह वह अपने बयान से पलट गया। उसने दावा किया कि डर के कारण उसने हत्या कबूल की थी। अब उसके बयान बदलने से पुलिस की जांच उलझ गई है, और वे नए सिरे से हत्यारे की तलाश में जुट गई हैं। पुलिस का मानना है कि यह हत्याकांड अवैध संबंधों से जुड़ा हो सकता है। प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई है कि दुष्कर्म हुआ था। शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि 13 साल की नाबालिग को गला घोंटकर मारा गया।  पुलिस ने बताया कि 45 वर्षीय महिला अपनी 13 साल की बेटी के साथ रहती थी। महिला का पति सात साल पहले निधन हो चुका था। कुछ स्थानीय युवक महिला के घर आते-जाते थे, और उनकी पहचान के बाद संदेह के आधार पर उन्हें हिरासत में लिया गया। पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड में 2 से ज्यादा आरोपी शामिल हैं जिन्होंने हत्या की योजना बनाई और दोनों को एक-एक कर मारा। महिला की लाश घर में छोड़ दी गई, जबकि नाबालिग की लाश घर से दूर नाली में फेंकी गई।  पुलिस का यह भी कहना है कि महिला और उसकी बेटी से एक से ज्यादा व्यक्तियों द्वारा दुष्कर्म किया गया था। मामले की गहन जांच जारी है, और पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की सुबह लोकभवन पहुंचकर सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध और मीमांसा करने वाले शोधार्थियों और संस्थाओं को करेंगे पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जहां गीता समाप्त होती है, वहीं से जीवन का अभ्युदय प्रारंभ होता है। हमारे समाज के लिए एक आदर्श है भगवान श्री…