महाकुम्भ में होगा “एक देश, एक चुनाव” विषय पर व्याख्यान 

नई दिल्ली । महाकुम्भ में दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित व्याख्यान की श्रृंखला में “एक देश, एक चुनाव” विषय पर 18 जनवरी को व्याख्यान आयोजित होगा जिसमें पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है। शिविर स्थल पर व्याख्यान की श्रृंखला में सात विषयों पर 12 जनवरी से छह फरवरी तक व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। प्रथम व्याख्यान 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद सनातन धर्म की वैश्विक दृष्टि, दूसरा व्याख्यान 17 जनवरी को भारत की गौरव गाथा बनाम आत्महीनता की भावना, तीसरा व्याख्यान 18 जनवरी को “एक देश, एक चुनाव- आर्थिक राजनीतिक सुधार एवं विकसित भारत” विषय पर आयोजित किया जाएगा। चौथा व्याख्यान 20 जनवरी को वैश्विक आतंकवाद समाधान – भारतीय संस्कृति के परिप्रेक्ष्य में, पांचवा व्याख्यान 25 जनवरी को भारत की अखंडता भौगोलिक और राजनीतिक चुनौतियां, छठा व्याख्यान 31 जनवरी को लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण भारतीय संस्कृति के परिप्रेक्ष्य में और सातवां व्याख्यान छह फरवरी को सोशल मीडिया पर निजता और सुरक्षा- युवाओं के परिप्रेक्ष्य में विषय पर आयोजित होगा।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…