छत्तीसगढ़&ठंड घटने से 4 दिनों में तीन डिग्री चढ़ेगा रात का पारा, सुबह कोहरे के कारण छूट रही कंपकंपी

Cg 05 1 13Cg 05 1 13 xqeKRO

रायपुर।

छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि प्रदेश में ठंड का कहर जारी है। सरगुजा संभाग के जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके प्रदेश के ग्रामीण और आउटर इलाकों में भी सुबह के समय कोहरा छाए रहने के साथ ठंड जारी है। आज बुधवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 12 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है, इसके बाद अगले चार दिनों में दो से तीन डिग्री तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। वहीं उत्तरी भागों के जिलों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। आज इलाके के कुछ हिस्सों में सुबह तक घना कोहरा छाया रहा।
मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश में नमी युक्त हवाओं का आगमन हो रहा है। इसके वजह से मौसम में बदलाव हो रहा है। सुबह के समय बादल छाए रहने की वजह से रात का पारा बढ़ने लगा है, जिससे ठंड में कमी आई है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड में और कमी आएगी। मंगलवार को प्रदेश में सबसे ठंडा पेंड्रा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही अंबिकापुर में 7.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं आज बुधवार को रायपुर में मौसम हल्की बादल छाए रहने की संभावना है। यहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

  • Related Posts

    पचोर में दो दिवसीय सोलर एक्सपो का आयोजन, मंत्री गौतम टेटवाल और सांसद रोडमल नागर ने किया अवलोकन

    सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल, नागरिकों को सोलर पैनल, उपकरणों और सरकारी सब्सिडी की दी गई जानकारी राजगढ़ जिले के पचोर में सौर ऊर्जा के प्रति आम…

    राहुल गांधी की अपील- कनॉट प्लेस आइए, साथ चलते हैं या सीधे रामलीला मैदान में मिलते हैं

    दिल्ली में INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली, 19 विपक्षी दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को INDIA गठबंधन की…